ब्रेन सेल्स से बना दुनिया का पहला कम्प्यूटर, कीमत 30 लाख रुपए

Spread the love

ऑस्ट्रेलिया की टैक स्टार्ट-अप कॉर्टिकल लैब्स ने इंसानी ब्रेन सेल्स से चलने वाला दुनिया का पहला कम्प्यूटर तैयार किया है। इस कम्प्यूटर का नाम सीएल-1 है। इसकी कीमत करीब 30 लाख रु. होगी। यह कम्प्यूटर इस साल के आखिरी तक बाजार में उपलब्ध होगा। यह कम्प्यूटर मेडिकल और साइंटिफिक रिसर्च के लिए बनाया गया है न कि गेमिंग या आम इस्तेमाल के लिए।
इंसानी ब्रेन सेल्स और सिलिकॉन से बना सीएल-1 कम्प्यूटर इंसानी ब्रेन सेल्स और सिलिकॉन हार्डवेयर को मिलाकर बनाया गया है। इसे खासतौर पर न्यूरोलॉजिकल, साइकोलॉजिकल व जटिल बीमारियों की दवाओं और इलाज की टेस्टिंग के लिए डिजाइन किया गया है।

क्या यह इंसान की तरह चेतनायुक्त होगा

सीएल-1 बायोलॉजिकल कम्प्यूटर को लेकर सवाल यह भी है कि क्या इसमें किसी तरह की चेतना (कॉन्सियसनेस) विकसित हो सकती है? इस पर कागन का कहना है कि फिलहाल ऐसा कोई संकेत नहीं है। उनकी टीम बायोएथिक्स एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर इस पर लगातार नजर रख रही है। दूसरी ओर, स्टेम सेल रिसर्च से जुड़े एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि अभी यह सिस्टम सिर्फ स्टिमुलस पर रिएक्ट करता है।

जानवरों पर टेस्टिंग की जगह ले सकता है सीएल-1

इसकी मदद से कई मामलों में जानवरों पर की जाने वाली टेस्टिंग को रोका जा सकता है। यह वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बेहतर होगा। नैतिक रूप से भी सही कदम होगा। 2022 में कंपनी ने ‘डिशब्रेन नाम का एक सिस्टम बनाया था, जिसने पोंग नाम का वीडियो गेम खेलकर सुर्खियां बटोरी थीं।

1 thought on “ब्रेन सेल्स से बना दुनिया का पहला कम्प्यूटर, कीमत 30 लाख रुपए”

Leave a Comment